Language : English


सर्वविदित है कि परमपिता परमेश्वर द्वारा रचित ब्रह्मांड में जीव धारियों में "मनुष्य" सर्वश्रेष्ठ कृति माना जाता है। मनुष्य की उत्पत्ति,समाजिक रहन-सहन,वस्ती गांवों में विभिन्न परिवार,वर्ग,वर्ण,जाति,खाप,गोत्र सदियों से ऊंच-नीच के भेदभाव से ग्रसित रहे हैं। प्रजापति समाज मिट्टी के बर्तनों पर आधारित आजीविका पर निर्भर रहा है। बदलते वक्त के अनुसार विज्ञान की नई नई खोज के कारण प्लास्टिक,पीतल,तांबा आदि में प्रजापति समाज के पुश्तैनी धंधे को चौपट कर दिया और प्रजापति समाज की आजीविका का मुख्य साधन मिट्टी के बर्तन बनाना धीरे-धीरे अवैज्ञानिक व प्रचलन से बाहर हो गया। परिस्थितियां ऐसी प्रतिकूल हुई कि प्रजापति समाज आर्थिक,शैक्षिक,राजनीतिक रूप से पिछड़ता चला गया।

समाज की आर्थिक,शैक्षिक एवं राजनैतिक पिछड़ेपन को दूर करने हेतु विभिन्न समाजिक संगठन बने, कार्य किए और समाप्त हो गए लेकिन प्रजापति समाज में सामाजिक चेतना का संचार करने में नाकामयाब रहे।

प्रजापति समाज के आर्थिक कमजोरी,शैक्षिक पिछड़ापन,राजनैतिक भागीदारी,स्वास्थ्य,संगठन एवं संघर्ष के प्रति समाज को जागृत करने के लिए ऐसे संगठन की आवश्यकता पड़ी जो समग्र रूप से समाज को जागृत कर जन चेतना का संचार कर सकें। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए समाज के कुछ चिंतनशील,प्रबुद्ध,विवेकशील,शिक्षित एवं समाज के प्रति चिंतित महानुभावों द्वारा दिनांक 03-07-2018 को ग्राम छलेरा,सेक्टर 44,जिला गौतम बुध नगर में सुरेंद्र कुमार प्रजापति के निवास पर एक चिंतन बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में उत्तर प्रदेश,दिल्ली,मध्य प्रदेश,हरियाणा,राजस्थान,बिहार,उत्तराखंडं,उड़ीसा,जम्मू,झारखण्ड प्रांत के प्रजापति समाज के सम्मानित व्यक्तियों द्वारा भाग लिया। इस सामाजिक बैठक में सर्वसम्मति से एक स्वर में एक ऐसी संस्था के गठन एवं रजिस्ट्रेशन कराने पर प्रस्ताव पारित किया गया जो समाज हित में,समस्त भारतवर्ष के बंधुओं को स्वास्थ्य,राजनैतिक,सामाजिक,शैक्षिक,आर्थिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के उत्थान का कार्य करेगी। सभी उपस्थित महानुभावों ने एकमत से नई संस्था का नाम सर्वसम्मति से "राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ" रखने का प्रस्ताव पारित किया गया। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ संगठन के रजिस्ट्रेशन की जिम्मेदारी श्री सुरेंद्र कुमार प्रजापति को सौंपी गई।

दिनांक 06-08-2018 को श्री सुरेंद्र कुमार प्रजापति द्वारा संस्थापक न्यास कर्ता के रूप में राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ का रजिस्ट्रेशन,रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय, उपनिबंधक सदर द्वितीय गौतम बुध नगर में रजिस्टर्ड कराया।

दिनांक 19-08-2018 को राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ (रजि.) की प्रथम बैठक वरिष्ठ समाज सेवक व रिटायर्ड चीफ मैनेजर भारतीय स्टेट बैंक श्री हो राम सिंह जी अध्यक्षता में शाम 4:00 बजे स्थान- बी-17 पंचशील विहार शेख सराय फेस-टू दिल्ली में आयोजित की गई जिसमें सर्वसम्मति से महासंघ की प्रथम कार्यकारिणी का गठन किया गया। मुख्य संरक्षक श्री हंसराज भोरिया, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शिवनाथ सिंह शिव, राष्ट्रीय मुख्य महासचिव श्री सुरेंद्र कुमार प्रजापति नोएडा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री करण सिंह, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष एडवोकेट श्रीमती रजनीकांता प्रजापति, राष्ट्रीय महिला महासचिव श्रीमती प्रीति गोला, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सर्वश्री नंदराम प्रजापति मध्य प्रदेश, श्री मंगलसेन प्रजापति हरियाणा, श्री राम कुमार गोला मथुरा उत्तर प्रदेश, रामधारी सिंह दिल्ली, राष्ट्रीय विधि सलाहकार सत्य प्रकाश आर्य एडवोकेट,राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री प्रमोद कुमार प्रजापति, राष्ट्रीय सचिव श्री जय भगवान दिल्ली, राष्ट्रीय वरिष्ठ सलाहकार श्री होराम सिंह व श्री मेहर चंद को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में यह भी प्रस्ताव पारित किया गया कि मुख्य संरक्षक के संरक्षण में राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय मुख्य महासचिव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष आपसी सलाह मशवरा से राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार व प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी को नामित करेंगे एवं दिनांक 09-09-2018 को दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न किया जाएगा जिसमें सभी प्रदेश एवं राष्ट्र के पदाधिकारी भाग लेंगे प्रस्ताव सर्वसम्मति से स्वीकृत किया गया।

दिनांक 09-09-2018 को राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ की विशाल बैठक, राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह हेतु स्थान- मंगोलपुर कलां गांव दिल्ली के कम्युनिटी हॉल में आयोजित की गई, शपथ ग्रहण कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय पदक प्राप्त शिक्षक एवं नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शिवनाथ सिंह शिव द्वारा की गई। समस्त नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी व प्रदेश स्तरीय अधिकारियों को महासंघ के मुख्य संरक्षक श्री हंसराज सिंह भोरिया ने संगठन के प्रति निष्ठा एवं समर्पण की शपथ दिलाई।

बैठक की कार्यवाही का सफल संचालन राष्ट्रीय मुख्य महासचिव सुरेंद्र कुमार प्रजापति ने किया। इस प्रकार राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ संगठन विधिक रूप में दिनांक 09-09-2018 से अस्तित्व में आया जो आज निरंतर शिक्षा, स्वास्थ्य, संगठन, राजनीति, सामाजिक संघर्ष एवं समाज के विरुद्ध किए गए उत्पीड़न के विरुद्ध आवाज उठा कर समाज को जागरूक कर रहा है। संपूर्ण भारतवर्ष में अधिकतर प्रदेशों में आज संघ की प्रादेशिक शाखाएं काम कर रही हैं जिनका सहयोग राष्ट्रीय संगठन कर रहा है एवं सभी सामाजिक बंधुओं से सहयोग की अपेक्षा करता है। किसी भी संगठन को चलाने के लिए आर्थिक सहयोग मुख्य सहयोग होता है। सभी स्तर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता स्वैच्छिक रूप से आर्थिक सहयोग करते रहेंगे तो संगठन और अधिक बलशाली बनकर समाज को सुरक्षा प्रदान करेगा।

अंत में सभी समाज के बंधुजनों का क्रांतिकारी अभिवादन

आपका अपना

सुरेन्द्र कुमार प्रजापति

संस्थापक न्यास कर्ता एवं राष्ट्रीय मुख्य महासचिव

राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ(रजिस्ट्रर्ड)